29.5 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

बजट सत्र: युवा, महिला, विज्ञान…राष्ट्रपति के अभिभाषण में क्या रहा खास

नई दिल्ली। संसद में आज बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त संबोधन से हुआ। राष्ट्रपति मुर्मु ने अभिभाषण के दौरान मोदी सरकार (Modi government) की उपलब्धियों का जिक्र किया। राष्ट्रपति ने रोजगार महिला सशक्तिकरण भारत AI मिशन सहित सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया। बता दें कि 1 फरवरी को बजट (budget) पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-‘रुको, सोचो और…’, डिजिटल अरेस्ट को लेकर PM Modi ने किया सावधान

राष्ट्रपति (President) ने कहा, सीमा क्षेत्र की सड़कें और अटल टनल, सेला टनल और सन्मार्ग टनल जैसे आधुनिक आधारभूत ढांचा से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। सीमा पर स्थित देश के प्रथम गांव में वायब्रेंट विलेज कार्यक्रम शुरू किया गया है। माओपंथी उग्रवाद को समाप्त करने के लिए अंतिम चरण की शुरुआत हो चुकी है। सरकार के प्रयासों से वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर अब 38 रह गई है।

राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू ने कहा, मेरी सरकार के प्रयासों का सबसे अधिक लाभ देश के दलित, वंचित और आदिवासी समुदाय को मिल रहा है। आजादी के दशकों बाद भी आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही मेरी सरकार ने उसके सम्मान को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। देशभर में स्थापित 770 से अधिक एकलव्य स्कूलों के माध्यम से आदिवासी बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। आदिवासी बहुल इलाके में 20 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।

राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा,”देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंच रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य, विकसित भारत का निर्माण है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग लागू करने का फैसला किया है।”

Tag: #nextindiatimes #President #Budget

RELATED ARTICLE

close button