एंटरटेनमेंट डेस्क। मार्शल आर्ट का जिक्र आते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम Bruce Lee का ही आता है। 32 साल की उम्र में ली ने मार्शल आर्ट में ऐसी महारथ हासिल की जिसकी बराबरी आज तक कोई नहीं कर सका। ब्रूस ली का जन्म 27 नवंबर 1940 को सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में हुआ था। उनके बचपन का नाम ली जुन-फैन था।
यह भी पढ़ें-टॉम क्रूज का असली नाम जानते हैं आप? ये हैं अब तक के उनके खतरनाक स्टंट्स
जन्म के एक साल बाद उनका परिवार हांगकांग लौट आया। ब्रूस ली बचपन से ही मार्शल आर्ट से आकर्षित थे और इसमें कुछ बड़ा करना चाहते थे। करीब 5 फीट 4 ईंच के ली ने 13 साल की उम्र में विंग चुन कुंग फू के प्रसिद्ध मास्टर यिप मैन से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेना शुरू किया। कहते हैं कि उनका वजन 64 किलो था लेकिन शरीर ऐसा फौलादी कि पत्थर भी देखकर बिखर जाए।

ट्रेनिंग के अलावा एक फाइटर के रूप में ली का विकास Hong Kong की गलियों में होने वाली लड़ाइयों की वजह से हुआ। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि ली भी लड़ाइयों में शामिल हुआ करते थे। 1959 में ऐसी ही एक लड़ाई हुई थी और पुलिस केस से बचने के लिए वे अमेरिका चले गए।
मार्शल आर्ट के साथ-साथ ली फिल्मों में भी सक्रिय रहे और बड़े स्टार रहे। उनका फिल्मों में आना उनके पिता की वजह से संभव हुआ।ब्रूस लीके पिता, होइ-च्यूएन, एक प्रसिद्ध कैंटोनीज ओपेरा कलाकार थे। हांगकांग लौटने के बाद बाल कलाकार के रूप में करीब 2 दर्जन फिल्मों में उन्होंने काम किया। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करते हुए ली ‘लिटिल ड्रैगन’ के नाम से वो मशहूर हुए थे। 32 साल की उम्र में ही ली का निधन हो गया।
Tag: #nextindiatimes #BruceLee #Hollywood




