एंटरटेनमेंट डेस्क। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म घूसखोर पंडत अपने नाम को लेकर विवादों रही थी। अब एक और फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर कई जगहों पर विरोध देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है। चलिए अब आपको बताते हैं कि जातियों पर कौन सी films बनी है?
यह भी पढ़ें-ससुराल से भागी और बनी हीरोइन, सफलता पाने के बाद लगाया मौत को गले
जय भीम- 1993 की एक सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में एक वकील दलित समुदाय को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता है। इस फिल्म को देश की ओर से ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है।
12वीं फेल- आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म में सामाजिक पृष्ठभूमि और व्यवस्था की चुनौतियां दिखाई गई है।

कर्णन- यह फिल्म भी कास्टिज्म पर आधारित है। इस फिल्म में कर्णन नाम का एक लड़का होता है जो अपने गांव में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ खड़ा होता है। इस फिल्म में लड़के को काफी संघर्ष करना पड़ता है।
सैराट- सैराट एक मराठी फिल्म है, जो जाति व्यवस्था पर आधारित है।इस फिल्म में एक प्रेम कहानी दिखाई जाती है, जिसमें एक निचली जाति का लड़का और ऊंची जाति की लड़की प्यार में पड़ते हैं, लेकिन दोनों को ही समाज और परिवार का विरोध झेलना पड़ता है।

आर्टिकल 15- आर्टिकल 15 गांव में आधारित अपराधों की जांच कर रहे हैं, एक पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है। इस फिल्म में एक ब्राह्मण पुलिस ऑफिसर गांव में होने वाले अपराधों का सामना करता है।
मसान- मसान फिल्म में भी समानांतर कहानियों के जरिए जातिगत सोच और सामाजिक बदलाव को दिखाया गया है। इस फिल्म में एक निचली जाति का लड़का, ऊंची जाति की लड़की से प्यार करता है।
Tag: #nextindiatimes #GhooskhorPandat #Entertainment #YadavJiKiLoveStory




