टेक्नोलॉजी डेस्क। boAt ने अपनी प्रीमियम Valour लाइनअप के हिस्से के तौर पर भारत में Valour Watch 1R लॉन्च किया है। इसमें फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं और ये स्मार्ट हेल्थ इनसाइट्स भी देती है। इस डिवाइस में 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले, एल्युमिनियम बॉडी और एक AI-बेस्ड कोचिंग सिस्टम है, जिसे एक्टिविटी से जुड़ी गाइडेंस और हेल्थ डेटा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें-Samsung ने लॉन्च किया तीन बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन, फोटोग्राफी में होगा कमाल
ये 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को भी सपोर्ट करती है, इसमें VO2 Max और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी जैसे एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग मेट्रिक्स शामिल हैं और इसकी बैटरी 10 दिनों तक चलने का दावा किया गया है। भारत में इसकी कीमत 4,499 रुपये से शुरू होती है। ये इंपीरियल लेदर, ओब्सीडियन ब्लैक, ओक लेदर और स्टील ब्लैक फिनिश में उपलब्ध है।
boAt Valour Watch 1R में 1.43-इंच का 3D AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है और बेहतर विज़ुअल डेप्थ के लिए इसमें कर्व्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है।ये 100 से ज्यादा क्लाउड वॉच फेसेस को सपोर्ट करती है, साथ ही इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कस्टम रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी हैं। ये स्मार्टवॉच X2 प्रोसेसर पर चलती है, जो हाई-एक्यूरेसी एल्गोरिदम के साथ काम करता है।

इसमें एक AI कोच शामिल है जो एक्टिविटीज को पहचानता है और गाइडेंस देता है, साथ ही इसमें AI-बेस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम भी है। boAt Valour Watch 1R 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को भी सपोर्ट करती है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए, ये हार्ट रेट, SpO2 लेवल, स्ट्रेस और स्लीप को मॉनिटर करती है और साथ ही हार्ट रेट वेरिएबिलिटी और VO2 Max जैसे मेट्रिक्स के साथ रिकवरी से जुड़ी जानकारी भी देती है। boAt Valour Watch 1R ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।
Tag: #nextindiatimes #boAtValourWatch1R #boAt




