अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव (Milkipur assembly by-election) में BJP के चंद्रभानु पासवान ने पहली बार चुनाव लड़कर भी सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को पटखनी दे दी है। चंद्रभानु की जीत का गणित मतगणना के बीच में ही काफी हद तक साफ हो गया था, जब वो 50 से 60 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई।
यह भी पढ़ें-मिल्कीपुर में बड़ा उलटफेर, BJP 40 हजार वोट से आगे
अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने एक्स हैंडल के माध्यम से कहा कि पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी।
![](https://nextindiatimes.com/wp-content/uploads/2025/02/image-88-1024x576.png)
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था। पीडीए मतलब 90% जनता ने खुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।
सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) पहले भी कई बार अधिकारियों को घेरे में ले चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न क़ुदरत उन्हें बख़्शेगी, न क़ानून। भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे।
Tag: #nextindiatimes #Milkipur #AkhileshYadav