नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने आज लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election) के लिए अपना घोषणापत्र (manifesto) जारी किया। पार्टी ने अपने घोषणापत्र (manifesto) में 5 न्याय और 25 गारंटियों का वादा किया गया है।अब कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भाजपा (BJP) ने हमला बोला है।
यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 5 न्याय और 25 गारंटियों का किया वादा
भाजपा नेता सुधांशु तिवारी ने कांग्रेस के घोषणापत्र (manifesto) पर तटाक्ष करते हुए कहा कि ये कांग्रेस (Congress) का न्याय पत्र नहीं, ये झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने इतने साल देश पर राज किया, लेकिन देश की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं किया। भाजपा (BJP) नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है, इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा।

उधर राजस्थान के चुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस के घोषणापत्र (manifesto) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा दूसरी पार्टियों की तरह केवल घोषणापत्र नहीं जारी करती, संकल्प लेती है। पीएम मोदी ने कांग्रेस (Congress) के घोषणापत्र (manifesto) पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा केवल घोषणापत्र नहीं जारी करती, हम संकल्प पत्र लेकर आते हैं। 2019 में हमने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके ज्यादातर संकल्प पूरे हो चुके हैं।
Tag: #nextindiatimes #BJP #manifesto #CONGRESS