33.5 C
Lucknow
Sunday, July 27, 2025

झारखंड में कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिग्गज महिला नेता ने थामा BJP का दामन

रांची। झारखंड में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। सिंहभूम से सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा (Geeta Koda) ने हाथ का साथ छोड़ दिया है। सोमवार को कांग्रेस (Congress) छोड़कर बीजेपी (BJP) में शामिल हो गईं। बताया जा रहा है कि गीता कोड़ा (Geeta Koda) झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन से नाखुश थीं।

यह भी पढ़ें-ED के निशाने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, बहू से भी होगी पूछताछ

बता दें कि गीता गोड़ा (Geeta Koda) 2009 से 2019 तक दो बार विधायक रह चुकी हैं। 2019 में पहली बार सिंहभूम लोकसभा सीट (Singhbhum Lok Sabha seat) से सांसद चुनी गईं थी। बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) की मौजूदगी में गीता कोड़ा (Geeta Koda) ने पार्टी की सदस्यता लीं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

गीता कोड़ा (Geeta Koda) 2019 में कांग्रेस (Congress) के लिए झारखंड से एकमात्र सांसद थीं। जनवरी 2022 में गृहमंत्री अमित शाह के झारखंड (Jharkhand) दौरे के बाद से ही उनके बीजेपी (BJP) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि उन्होंने इन अटकलों पर अक्सर विराम लगाया लेकिन 26 फरवरी 2024 को उन्होंने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) से पहले बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि कोड़ा दंपति का भाजपा से पुराना लगाव रहा है। वह कतिपय परिस्थितियों से भाजपा (BJP) से अलग हुए थे लेकिन अब एक बार फिर पुराने घर में आ गए हैं। गीता कोड़ा (Geeta Koda) ने कहा कि मैं आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो गई। कांग्रेस (Congress) ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है।

Tag: #nextindiatimes #Congress #GeetaKoda #BJP

RELATED ARTICLE

close button