हरियाणा। हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पानीपत शहर की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) ने भाजपा (BJP) को छोड़ कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया।
यह भी पढ़ें-BJP प्रत्याशी माधवी लता पर FIR दर्ज, मुस्लिम वोटर का बुर्का हटवाया, ID की चेक
रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी और जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को अपने इस्तीफा भेजा है। रोहिता रेवड़ी ने एक पेज पर अपना इस्तीफा हाथ से लिखकर भेजा है। उन्होंने इस्तीफा में लिखा है कि वह निजी कारणों के चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में रोहिता रेवड़ी परिवार समेत अब कांग्रेस (Congress) में शामिल हुई है।

बता दें रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) का पंजाबी बिरादरी में अच्छी पकड़ है। ऐसे में भाजपा (BJP) के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है क्योंकि पानीपत शहरी क्षेत्र से बड़ा पंजाबी वोट बैंक कांग्रेस की तरफ रख कर सकता है। पानीपत में पंजाबी बिरादरी का बड़ा वोट बैंक है जो की रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) की तरफ झुकाव रखता है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के लिए करनाल लोकसभा सीट में मुश्किल खड़ी हो सकती है।

रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) 2013 में निगम पार्षद बनीं थी। रोहिता रेवड़ी बड़े मार्जन से जीत कर पार्षद बनी थी वहीं 2014 के जब विधानसभा चुनाव हुए तो बीजेपी (BJP) की ओर से उन्होंने चुनाव लड़ा और प्रदेश में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत में अपना नाम दर्ज करवाया। भाजपा ने रोहिता रेवड़ी (Rohita Revdi) का 2019 में शहरी विधानसभा से टिकट काट दिया गया था। यहां से प्रमोद विज को टिकट दिया था। इसके बाद रोहिता रेवड़ी पार्टी से नाराज चल रही थी और किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही थी।
Tag: #nextindiatimes #RohitaRevdi #haryana #BJP