हेल्थ डेस्क। अगर पेट में गड़बड़ी महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दरअसल, आपका digestive system पूरे दिन की सेहत और मूड को प्रभावित करता है। पेट को हेल्दी रखना है तो अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। सही खानपान से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पेट से जुड़ी) परेशानियों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे हेल्दी रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें-गर्म चाय या कॉफी पीना हो सकता है खतरनाक, बन सकता है गले का कैंसर
सही डाइट से आप आंतों को हेल्दी रख सकते हैं। कोशिश करें कि डाइट (digestive system) में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करें। डाइट को बार-बार बदलते रहना चाहिए। अलग-अलग तरह की चीजें खाने से शरीर को जरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। ये डाइजेशन (digestive system) को बेहतर बनाने में मदद करती हैं और पेट को साफ रखती हैं।

प्लेट पर अलग-अलग रंग की चीजें रखें। जैसे हरी, लाल, नारंगी, पीली। इसे रेनबो डाइट कहते हैं। ताजी फल-सब्जियां सबसे अच्छी होती हैं, फ्रोजन चीजों से परहेज करना चाहिए। साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें। फर्मेंटेड चीजों में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आंतों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये Probiotics कहलाते हैं।
किन चीजों से करें परहेज?
-ज्यादा नमकीन खाना जैसे चिप्स, प्रॉसेस्ड मीट और पैक्ड फूड।
-प्रॉसेस्ड फूड जिनमें प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो आंत की मोटिलिटी (motility) धीमी कर देते हैं।
-ऑयली फूड से गैस, अपच और दस्त हो सकते हैं।
-आर्टिफिशियल स्वीटनर्स को डाइजेस्ट करना मुश्किल होता है।
-रेड मीट: इसे हफ्ते में केवल दो बार खाएं, वरना दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
Tag: #nextindiatimes #digestivesystem #health