29 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

इस भोजपुरी फिल्म में काम कर चुके हैं अमिताभ-हेमा, की थी छप्परफाड़ कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा की ऑन स्क्रीन फेवरेट जोड़ी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें Amitabh Bachchan और हेमा मालिनी का नाम शामिल होता है। अमिताभ और हेमा की जोड़ी अपने समय में ब्लॉकबस्टर फिल्मों की गारंटी मानी जाती थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि भोजपुरी फिल्मी जगत में भी इन दोनों ने अपनी जोड़ी का जलवा बिखेरा है।

यह भी पढ़ें-55 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ने हिला दिया था बॉलीवुड, हीरोइन ने ली थी 11 रु. फीस

साल 2006 में भोजपुरी सिनेमा की तरफ से फिल्म गंगा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। मनोज तिवारी और रवि किशन से जैसे सुपरस्टार इस मूवी का हिस्सा थे। लेकिन अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की मौजूदगी की वजह से गंगा सबसे अधिक चर्चा में रही। इस फिल्म में बिग बी ने ठाकुर विजय की भूमिका को निभाया था, जबकि हेमा उनकी पत्नी सावित्री के रोल में नजर आई थीं।

ये मूवी एक गंगा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। गंगा (नगमा) अपने गांव की पढ़ी-लिखी, साहसी और समझदार लड़की होती है। उसका जीवन सही रास्ते पर चलता है, लेकिन फिर एक ऐसी घटना घटित होती है, जिससे उसका जीवन बदल जाता है। दरअसल घटना में उसके गांव का लड़का शंकर (रवि किशन) उसकी मदद करता है, लेकिन इसमें वह अपंग हो जाता है। जिसके बाद गांव में गंगा और शंकर के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें बनने लगती हैं।

फिल्म में एक्शन और रोमांच की कोई कमी नजर नहीं आती है, इसी वजह से ये ब्लॉकबस्टर बनी थी। बताया जाता है कि इस मूवी का बजट 5 करोड़ रुपये था और इसकी कमाई 35 करोड़ से ज्यादा रही थी। इस तरह से गंगा ने सात गुना अधिक कारोबार कर धूम मचा दी थी।

Tag: #nextindiatimes #AmitabhBachchan #HemaMalini #Bhojpuri

RELATED ARTICLE

close button