28.8 C
Lucknow
Tuesday, February 11, 2025

मेष, कर्क और मकर राशि सहित इन्हें भी आज मिलेगा शुभ योग से लाभ

Print Friendly, PDF & Email

मेष:मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सामाजिक क्षेत्र में किसी कारण से आगे आना होगा। आपका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढेगा। बीमार चल रहे माता पिता के स्वास्थ्य में में आज सुधार होगा। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी होगी।

वृषभ :वृषभ राशि के जातक आज का दिन परिवार के साथ मनोरंजक बिता सकते हैं। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई उत्साहवर्धक खबर मिल सकती है साथ ही ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आप कोई व्यापार करते हैं तो वह आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। लव लाइफ में भी आप खुशियां पाएंगे।

मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। अगर आप किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क :कर्क राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं समय से पूर्ण होंगी। किसी की आलोचना करने से बचें वरना आप बुरे फंस सकते हैं। मेहनत करने से लाभ होगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आपको कारोबार के संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार ठीक से विचार कर लेना चाहिए।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने काम पर पूरा फोकस भी बनाए रखने की जरूरत है। कुछ अचानक से आने वाले काम आपको मानसिक परेशानी दे सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज काम में अधिक सजग रहना होगा नहीं तो अधिकारीगण किसी गलती से नाराज हो सकते हैं। आज शाम के समय आपको अपना रुका हुआ पैसा मिल सकता है। 

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:धनु राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से आपकी ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें तो आपको लाभ होगा। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी और आपका मन पूरे दिन खुशी में बीतेगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज पैतृक धन संपत्ति का लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपका कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही थी तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। आपके लिए सलाह है कि सकारात्मक रहें और मन पर निराशा को हावी न होने दें।

मीन:मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ यागदार पल बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए किसी योजना पर भी काम शुरू कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button