35.8 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

एटा में अखिलेश यादव ने BJP पर कसा तंज, परिवारवाद पर किया पलटवार

एटा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) को लेकर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां से उन्होंने सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इस दौरान सपा (SP) मुखिया ने कहा कि ये चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, संविधान के भक्षक हैं। हम लोग रक्षा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-कन्नौज से अखिलेश यादव ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी (BJP) के लोगों ने बहुत धोखा दिया है। सब लोग जान गए हैं कि हर बात झूठी निकली है। भाजपा (BJP) का हर वादा झूठा निकला। 10 साल बाद फिर वोट मांगने आए हैं। इन्होंने कहा था कि किसान की पैदावार की कीमत देंगे, उन्हें खुशहाल बनाएंगे। अगली फसल अब तैयार हुई है। कोई बता दे क्या गेहूं की कीमत की लागत मिल गई। किसान भाई जानते हैं कि लागत बढ़ा दी।

जनसभा में अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा, नौजवान जानते हैं कि जितनी परीक्षा हुई है उत्तर प्रदेश सरकार में हर पेपर लीक किया है। यह पहली सरकार है जिसका लीकेज नहीं रख पा रहा। नौजवान पुलिस की भर्ती देखने गए थे। घर लौट कर आए तो पेपर (paper) लीक हो गया यह सरकार नौकरी देना नहीं चाहती इसलिए पेपर लीक कर रही है। इतने पेपर लीक नहीं होते। उत्तर प्रदेश में 60 लाख नौजवानों का भविष्य छीन लिया है।

अरविन्द केजरीवाल पर बोलते हुए अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री को अपराधी बनाकर जेल भेज दिया, झूठे मुकदमे लगा दिए। समाजवादियों पर भी झूठे मुकदमे लगाए। आम जनता पर भी मुकदमे लगे हैं। इलेक्ट्रोल बांड से इनकी पोल खुल गई है। बीजेपी (BJP) वाले हजारों करोड़ रुपए चंदा ले रहे हैं। इनकम टैक्स सीबीआई ईडी से चंदा वसूल गया है।

Tag: #nextindiatimes #etah #AkhileshYadav #election

RELATED ARTICLE

close button