41.3 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

आगरा में राहुल-प्रियंका की यात्रा में शामिल हुए अखिलेश यादव, साझा किया मंच

आगरा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आगरा में शुरू हो गई। प्रियंका वाड्रा गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी उनके साथ हैं। तीनों नेताओं ने टेढ़ी बगिया स्थित डा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें-समय से पहले खत्म होगी राहुल की न्याय यात्रा, 20 फरवरी को पहुंचेगी लखनऊ

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश में अन्याय का माहौल है। किसान, नौजवान, महिला सहित हर वर्ग अन्याय का शिकार हो रहा है। जब अन्याय होता है तो आक्रोश भी पनपता है। जनता का यही आक्रोश नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार को उखाड़ फेंकेगा। कांग्रेस (Congress) नेता ने आगे कहा-, “…अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा… नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साथा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा- “आगरा (Agra) शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है…आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान (Constitution) को बचाने की चुनौती हैं…हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि किसानों की जान चली गई, देश का किसान दुखी है, नौजवान के सपने तोड़े जा रहे हैं, नौजवान के हाथ में नौकरी, रोजगार (employment) नहीं है, नौजवान अपनी डिग्री जलाकर आत्महत्या कर रहा है। यूपी में जब सबसे ज्यादा भर्ती होनी चाहिए थी, नौकरी नहीं मिली। रोजगार (employment) नहीं मिला। पेपर लीक हो रहा है। ये सरकार (government) कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने का काम करती है।

Tag: #nextindiastimes #AkhileshYadav #rahulgandhi

RELATED ARTICLE

close button