27 C
Lucknow
Monday, July 8, 2024

अखिलेश को बड़ा झटका देकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई नई पार्टी, रखा ये नाम

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) के एक फैसले से यूपी की सियासत में एक नया मोड़ दिखने लगा है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्होंने नई पार्टी का गठन कर दिया है। इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: सपा महासचिव पद से स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

इसके अलावा पार्टी का झंडा लॉन्च कर दिया गया है। इस झंडे को नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम (Talkatora Stadium) में एक रैली को सम्बोधित करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के नई पार्टी का एलान करने के बाद सपा में फूट पड़ सकती है। कई नेता मौर्य के समर्थन में उनके साथ आ सकते हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने नई पार्टी के गठन का एलान कर दिया है। उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा, इस पार्टी का झंडे की तस्वीर भी सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (Rashtriya Shoshit Samaj Party) का गठन साल 2013 में हुआ है। यूपी और एमपी में पार्टी चुनाव लड़ चुकी है। यूपी में 2019 का लोकसभा और 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ी थी।

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (Rashtriya Shoshit Samaj Party) के अध्यक्ष की कमान फिलहाल दिलीप चौधरी के हाथों में है, जो स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं। यही वजह मानी जा रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य 22 जनवरी को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन नें अपने शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #SwamiPrasadMaurya #akhileshyadav #SP

RELATED ARTICLE