28.3 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

एटा में सपा नेता के ईंट भट्ठे पर फिर से एक्शन, जलते भट्ठे पर डलवाया पानी

एटा। एटा (Etah) में सपा नेता मुकेश यादव के ईट भट्ठे पर एक बार फिर से बड़ा एक्शन हुआ है। अलीगढ़ की पर्यावरण टीम ने बिना NOC के चल रहे ईट भट्ठे की आग में पानी डलवा दिया। फायर ब्रिगेड से पानी डालकर ईट भट्ठे की आग बुझाई गई। यह ईट भट्टा बिना पॉल्यूशन NOC के चल रहा था।

यह भी पढ़ें-एटा: अवैध भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, सफेदपोश नेता के बल पर हो रहा था संचालित

एटा जिले के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के राई गांव स्थित खाटू श्याम ईंट उद्योग पर पर्यावरण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले सपा नेता मुकेश यादव उर्फ मुक्का के ईंट भट्ठे पर शिकायत के आधार पर यह प्रशासनिक कार्रवाई हुई।

अलीगढ़ रेंज की पर्यावरण और राजस्व विभाग की टीमों ने भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में जलते ईंट भट्ठे की आग बुझाई। फायर कर्मियों ने अग्निशमन विभाग की देखरेख में आग पर काबू पाया। इस कार्रवाई से सपा नेता को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पर्यावरण विभाग के अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त को शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

दो दिन पहले भी एटा जिला प्रशासन और खनन विभाग की टीम ने इस ईट भट्ठे की जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन को सीज किया था। लंबे समय से ईट भट्टा मालिक दबंग सपा नेता मुकेश यादव उर्फ मुक्का अपनी दबंगई से अवैध तरीके से भट्टा चला रहा था। प्रशासन के अनुसार, भट्ठा मालिक ने प्रदूषण का सर्टिफिकेट और खनन विभाग की रॉयल्टी जमा नहीं की थी। ईंट उद्योग की एनओसी जुलाई 2025 से समाप्त हो चुकी है, और आरोप है कि भट्ठा मालिक ने नई एनओसी नहीं ली थी।

(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #SP

RELATED ARTICLE

close button