28 C
Lucknow
Wednesday, September 18, 2024

दिल्ली की नई CM बनेंगी आतिशी, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी (Aatishi) होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में सीएम केजरीवाल ने आतिशी (Aatishi) के नाम का प्रस्ताव रखा। केजरीवाल के प्रस्ताव को सर्व सहमति से स्वीकार कर लिया गया। वहीं आज शाम को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) एलजी से मिलकर पद से इस्तीफा देंगे।

यह भी पढ़ें-केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर BJP ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

आतिशी (Aatishi) को विधायक दल की बैठक में विधान दल का नेता चुन लिया गया है। बैठक में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ही मुख्यमंत्री पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था। विधायकों ने भी आतिशी के नाम का स्वागत किया। इसी हफ्ते आतिशी मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ ले सकती हैं। आतिशी आम आदमी पार्टी की सीनियर नेताओं में शामिल हैं। उन्हें अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है।

बता दें मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के जेल जाने के बाद आतिशी को शिक्षा मंत्रालय समेत कई बड़ी जिम्मेदारी दी गईं थी। वो दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। आतिशी (Aatishi) आम आदमी पार्टी की नेता और मंत्री हैं। आतिशी ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

आतिशी (Aatishi) फिलहाल दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके पास दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का खास माना जाता है। आतिशी ने 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में कदम रखा और आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले लोगों में शामिल रहीं।

Tag: #nextindiatimes #Aatishi #ArvindKejriwal

RELATED ARTICLE

close button