28.2 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

जौनपुर में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन, उमड़ा लोगों का सैलाब

जौनपुर। कल जौनपुर (Jaunpur) जिले के हौज की शहीदी धरती पर ट्रामा सेंटर के मैदान में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के तत्वावधान में जिला कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जौनपुर जिले की प्रत्येक विधानसभा से पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की तादाद में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के कार्यकर्ता महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-भारत में किस जाति के लोग हैं सबसे ज्यादा?

कार्यकर्ता महासम्मेलन की अध्यक्षता जोगिन्दर सिंह चौहान ने की। महासम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मजदूर किसानों, गरीबों, अति दलितों, दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, शोषितों के हक़ एवं अधिकार को दिलाने के लिए आप सभी को आगे आकर उनके हक़ एवं अधिकार के लिए संघर्ष करना पडेगा। पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि दिन रात एक करके पार्टी संगठन को मजबूत करें। प्रदेश में आने वाले आगामी विधानसभा के आम चुनाव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट प्रदेश की सैकड़ों सीटों पर चुनाव लड़ाने का काम करेगी।

कार्यकर्ता महासम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले कई सौ वर्ष पहले इस देश पर अंतिम हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान का शासन हुआ करता था। जब तक उनका शासन एवं सत्ता रही तब तक इस भारत देश पर कोई भी विदेशी ताकत कामयाब नहीं हुयी। वे अपने अंतिम दौर तक देश के लिए लड़ते रहे। इसलिए उनके पदचिन्हों पर चलते हुए चौहान समाज के साथ-साथ अन्य समाज के ट्रक एवं अधिकार की लडाई लडनी है।

विशिष्ट अतिथि विजय सिंह चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के मिशन का आगाज जौनपुर की धरती से हो चुका है और यह उत्तर प्रदेश से लेकर पूरे देश में उत्तरोत्तर बढ़ता जाएगा। जल्द ही महाराष्ट्र प्रदेश का भी संगठन तैयार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई भी किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए पार्टी के बूथ लेवल से लेकर जिले एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूँ कि संगठन को मजबूत करके ही सत्ता शासन को अर्जित किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओमकार चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस भारतीय लोकतंत्र में संविधान में सभी वर्गों को समान अधिकार, सभी को शिक्षा का अधिकार, अपनी बात को कहने का अधिकार मिला हुआ है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने ठीक ही कहा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं संघर्ष करो तो आईये हम लोग संकल्प लें कि आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के कारवां को आगे बढ़ाते हुए एक शिक्षित समाज का सृजन करें एवं संगठित करके अपने हक़ और अधिकार के लिए संघर्ष करके सत्ता एवं शासन में पहुँचने का कार्य करें तथा गरीब एवं आम जनता की आवाज बने।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अवध चौहान राष्ट्रीय सचिव विशिष्ट अतिथि, दारा चौहान विशिष्ट अतिथि, मुद्रिका चौहान राष्ट्रीय सचिव, नंदलाल चौहान राष्ट्रीय सलाहकार, प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार सिंह, प्रेमचंद्र चौहान प्रदेश प्रवक्ता, रामदयाल चौहान प्रदेश सचिव, टिल्लू चौहान प्रदेश प्रचार मंत्री आदि लोग शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने सम्मलेन में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLE

close button