24.4 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

सिद्धार्थनगर में सपा नेता पर जानलेवा हमला, BJP नेता पर लगा गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र में सपा नेता बहरैची प्रसाद प्रेमी पर जानलेवा हमले और जातिसूचक गालियों का आरोप लगा है। पीड़ित ने BJP नेता लवकुश ओझा व लालजी शुक्ला समेत अन्य पर हमला, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में सियासी हलचल तेज, आप ने भाजपा नेता को बताया तानाशाह

इटवा थाना क्षेत्र में आंबेडकरवादी विचारधारा से जुड़े एक नेता पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला करने और मोटरसाइकिल पर लगा झंडा फाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 10 फरवरी की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को दो नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इटवा थाने के मैनहवा गांव निवासी पीड़ित बहरैची प्रसाद प्रेमी ने तहरीर में कहा है कि वह समाजवादी पार्टी की बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं। गत 10 फरवरी को वह मोटरसाइकिल से डुमरियागंज की ओर जा रहे थे। उनकी मोटरसाइकिल पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था। आरोप है कि धोबहा गांव के दलित मोहल्ले के पास शाहपुर की ओर से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लोगों ने उन्हें देखकर वाहन रोक लिया।

आरोप है कि लवकुश ओझा निवासी मन्नीजोत चौराहा, लालजी शुक्ला निवासी महतिनियां खुर्द और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने गाड़ी से उतरते ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने दोनों झंडे फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार जान-माल की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है। थानाध्यक्ष इटवा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #BJP #SP

RELATED ARTICLE

close button