41.1 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

यूपी की इस जगह पर छिपा है खूबसूरत बीच, मिलेगा गोवा जैसा फील

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश (UP) देश के सबसे प्रमुख और खूबसूरत राज्यों में एक माना जाता है। यह देश के सबसे बड़े राज्यों में भी एक माना जाता है। अगर आप गोवा (Goa) और मालदीव (Maldives) जैसी जगहों का फील उत्तर प्रदेश में ही लेना चाहते हैं तो पीलीभीत जिले में स्थित पूरनपुर (Puranpur) चले जाइये।

यह भी पढ़ें-वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित इन अनदेखी जगहों को देखा क्या? जरूर जाएं

इसे यूपी (UP) का हिडन बीच कहा जाता है। पूरनपुर (Puranpur) छोटा लेकिन बेहद ही खूबसूरत और शांत नगर है। यह पीलीभीत मुख्य शहर से कुछ ही किमी दूर है। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि पूरनपुर उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ से करीब 228 किमी दूर है। इसके अलावा, बरेली से करीब 89 किमी, सीतापुर से करीब 127 किमी और रामपुर से करीब 147 किमी दूर है।

पूरनपुर (Puranpur) को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है क्योंकि यह नेपाल और उत्तराखंड के पहाड़ों के पास में स्थित है। पूरनपुर से नेपाल (Nepal) की सीमा कुछ ही किमी दूर है। पूरनपुर सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के अलावा शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। पूरनपुर को पीलीभीत जिले में ‘मिनी गोवा’ के नाम से भी जाना जाता है। बरेली के आसपास में एक दिन ट्रिप के लिए पूरनपुर को बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।

पूरनपुर (Puranpur) की प्रसिद्ध जगहों की बात होती है तो सबसे पहले चूका बीच का नाम लिया है। चूका बीच (Chuka Beach), पूरनपुर का मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को मोहित कर सकता है। कहा जाता है कि चूका बीच गोवा जैसा अनुभव कराता है। इसलिए पीलीभीत के कई लोग पूरनपुर को ‘मिनी गोवा’ के नाम से जानते हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आप बाघों सहित कई प्रकार के जानवरों को करीब देख सकते हैं। यहां आप जंगल सफारी का शानदार लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #Puranpur #UP

RELATED ARTICLE

close button