एंटरटेनमेंट डेस्क। सिनेमा में अक्सर हुआ है कि बड़ी फिल्में (Film) आई हैं, उन फिल्मों की चर्चा भी खूब हुई है। उन फिल्मों पर पैसा भी पानी की तरह बहाया गया, लेकिन बाद में वो फिल्में फ्लॉप की बलि चढ़ गईं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म का किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में खूब मेहनत लगी।
यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप देखते हुए जान गंवा बैठा था ये मशहूर एक्टर, नहीं सह पाया था भारत की हार
आज हम जिस फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है ‘मेरा नाम जोकर’ (Mera Naam Joker)। जी हां, ये वही फिल्म है जिसमें हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में गिना जाता है, पर आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में जब आई थी तो एक बड़ी फ्लॉप थी।

साल 1970 में आई इस फिल्म में राज कपूर (Raj Kapoor) मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी राज कपूर ने ही किया और फिल्म के प्रोड्यूसर भी वही थे और फिल्म में काम भी उन्होंने ही किया। इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने अपनी पूरी जमापूंजी खर्च कर दी थी। कहा जाता है कि इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने पूरे 6 साल लगाए थे। फिल्म इतने सालों में बनी तो जाहिर है, इसे किस स्कैल पर बनाया गया होगा।
राज कपूर ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया था। कहा जाता है कि उस दौर में राज कपूर ने अपनी इस फिल्म पर करीब 1 करोड़ खर्च कर दिया था। इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने अपने घर को भी गिरवी रख दिया था।हालांकि उस दौर में फिल्म पर जितना पैसा खर्च हुआ वो उस दौर के हिसाब से काफी ज्यादा था।
Tag: #nextindiatimes #MeraNaamJoker #Entertainment




