24 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

सिद्धार्थनगर: टीचर को मिला 2 करोड़ रु. टैक्स का नोटिस, पैन कार्ड से दो फर्में पंजीकृत

सिद्धार्थनगर। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक को सीजीएसटी विभाग की ओर से करीब 2 करोड़ रुपये का tax नोटिस भेजा गया है। जांच में उनके पैन कार्ड पर दो अलग-अलग कंपनियों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन भी मिला है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में परीक्षा देने पहुंचा छात्र गेट पर गिरा, हुई मौत

मामला डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव का है। यहां के निवासी ओम प्रकाश वर्मा, जो एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापन का कार्य करते हैं, को 31 जनवरी 2026 को डाक के माध्यम से सीजीएसटी विभाग का भारी-भरकम नोटिस मिला। नोटिस में करीब 2 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी दर्शाई गई है। ओम प्रकाश वर्मा का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2020 में अपना पैन कार्ड बनवाया था। लेकिन अब जांच में सामने आया है कि उनके पैन कार्ड नंबर पर दो अलग-अलग फर्मों का जीएसटी रजिस्ट्रेशन किया गया है।

पहला रजिस्ट्रेशन नई दिल्ली में “ओम ट्रेडर्स” के नाम से बताया जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपये के लेनदेन का उल्लेख है। दूसरा रजिस्ट्रेशन फर्रुखाबाद में “वर्मा इंटरप्राइजेज” के नाम से संचालित बताया गया है।पीड़ित का आरोप है कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से कंपनियां संचालित की गईं और अब टैक्स वसूली का नोटिस उन्हें भेज दिया गया है।मामूली आय वाले एक शिक्षक के लिए इतनी बड़ी टैक्स देनदारी का नोटिस किसी सदमे से कम नहीं है।

नोटिस मिलने के बाद से पीड़ित लगातार थाने और जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है और न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित के कहा है कि,“मैं एक साधारण शिक्षक हूं। मेरी इतनी आय नहीं है कि करोड़ों का कारोबार कर सकूं। मेरे पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। मुझे न्याय चाहिए।”

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #tax

RELATED ARTICLE

close button