लाइफस्टाइल डेस्क। किडनी स्टोन (kidney stone) एक बेहद दर्दनाक कंडीशन है, जो शरीर में कैल्शियम, ऑक्सलेट या यूरिक एसिड के अत्यधिक जमाव से बनती है। एक बार स्टोन निकल जाने के बाद भी इसकी पुनरावृत्ति का खतरा बना रहता है। इसलिए डॉक्टर अक्सर बताते हैं कि सही डाइट और कुछ खास फूड्स से परहेज करके स्टोन बनने की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-किडनी में पथरी होने पर शरीर देता है ये 5 संकेत, न करें नजरअंदाज
यहां कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जानकारी दी गई है,जिन्हें किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को अवॉइड करना चाहिए। पालक, चुकंदर, शकरकंद और बादाम जैसे फूड्स में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। यह कैल्शियम से जुड़कर स्टोन बनने की संभावना बढ़ाते हैं। इसलिए इनका सेवन सीमित रखें। दूध और चीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं, लेकिन अत्यधिक सेवन से कैल्शियम स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित मात्रा में ही इन्हें लें।

ज्यादा नमक शरीर में कैल्शियम के निष्कासन को बढ़ाता है, जिससे स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। पैकेज्ड स्नैक्स, नमकीन और रेडी-टू-ईट फूड्स से बचें। रेड मीट और अन्य हाई-प्रोटीन नॉनवेज डाइट यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा सकते हैं, जिससे यूरिक एसिड स्टोन बनने का खतरा रहता है। इन्हें बहुत ज्यादा खाने से बचना चाहिए। टोफू और सोया बेस्ड प्रॉडक्ट्स में भी ऑक्सलेट पाया जाता है, जो स्टोन की संभावना को बढ़ा सकता है। इसलिए किडनी स्टोन पेशेंट्स को इनसे दूरी बनानी चाहिए।
किडनी स्टोन की प्रॉब्लम में पानी का पर्याप्त सेवन, बैलेंस्ड डाइट और कुछ फूड्स से परहेज बेहद जरूरी है। हेल्दी और नेचुरल खानपान अपनाने से स्टोन को बढ़ने से काफी हद तक रोका जा सकता है। याद रखें, सही डाइट ही किडनी की सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
Tag: #nextindiatimes #kidneystone #Lifestyle #Health




