डेस्क। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भारत को अब ग्लोबल मार्केट के साथ और अधिक एकीकृत होने की जरूरत है, इसलिए विनिर्माण क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। साथ ही वित्त मंत्री ने टेक सेक्टर को Budget 2026 में बड़ा तोहफा दिया है जिससे ऐसा कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन और टैबलेट भी सस्ते हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Garmin की Dash Cam X सीरीज हुई लॉन्च, इन बेहतरीन फीचर्स से है लैस
दरअसल सरकार ने बजट में मेक-इन-इंडिया को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई अहम एलान किए हैं। इसके चलते भारत में तैयार होने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही भारतीय फैक्ट्रियों में बने स्मार्टफोन और टैबलेट का प्रोडक्शन भी बढ़ेगा और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग मजबूत होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा किफायती डिवाइस मिल सकेंगे।

इतना ही नहीं विदेशी कंपनियों को भी भारत में प्रोडक्शन बढ़ाने का फायदा मिलेगा। यह खास कदम न केवल भारतीय उपभोक्ताओं को महंगे गैजेट्स सस्ते में उपलब्ध कराएगा, बल्कि देश को इलेक्ट्रॉनिक हब बनाने के टारगेट को भी पूरा करने में मदद करेगा।
इस बजट में लिथियम-आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले बहुत से कंपोनेंट्स पर भी आयात शुल्क में राहत का एलान किया गया है। इससे कहा जा रहा है कि बैटरी की लागत कम होगी। साथ ही इससे स्मार्टफोन और टैबलेट की कुल कीमत में भी कमी देखने को मिल सकती है। इलेक्ट्रिक गैजेट्स की मैन्युफैक्चरिंग और भी सस्ती और फास्ट होने की भी अब उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी को सबसे महंगे कंपोनेंट्स में से एक मानती हैं, ऐसे में ये रियायत उनकी लागत में सीधा असर डाल सकती है।
Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #Technology




