16 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026

मुगल काल से अब तक चल रही है ये कंपनी, है भारत की सबसे पुरानी कंपनी

मुंबई। भारत में 28 लाख से अधिक रजिस्टर्ड कंपनियां हैं। इनमें से 18 लाख से ज्यादा एक्टिव कंपनियां हैं। मगर शायद ही आप जानते हों कि इनमें से सबसे पुरानी कंपनी कौन सी है। बता दें कि सबसे पुरानी कंपनी है वाडिया ग्रुप (Wadia Group)। समय के साथ वाडिया ग्रुप अलग-अलग सेक्टरों में कारोबार करने लगा और इसकी कई डायवर्सिफाइड कंपनियां हो गयीं।

यह भी पढ़ें-रुपये में गिरावट का क्या होगा असर? जानें क्या-क्या हो जाएगा महंगा

लवजी नुसरवानजी वाडिया (1702–1774) भारत के गुजरात प्रांत के सूरत के एक पारसी थे। वे जहाज बनाने वाले और नौसेना आर्किटेक्ट वाडिया परिवार के सदस्य थे। लवजी ने 1736 में वाडिया ग्रुप की स्थापना की थी। तब तक भारत में मुगलों का शासन चल रहा था। वाडिया ग्रुप तब से आज तक चल रहा है। वाडिया ग्रुप की ही द बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत की सबसे पुरानी पब्लिकली ट्रेडेड कंपनी है। इसकी कंपनी की स्थापना 1863 में हुई थी।

1736 में लवजी ने एक मरीन कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू की, जो अंग्रेजों के लिए जहाज बनाती थी। वह भारत के पहले मास्टर शिपबिल्डर्स में से एक थे और ग्लोबल शिप बिल्डिंग इंडस्ट्री के दिग्गज थे। बता दें कि बॉम्बे ड्राई-डॉक, जो एशिया का पहला ड्राई-डॉक था, उसे लवजी और उनके भाई सोराबजी ने 1750 में बनाया था। नुस्ली वाडिया अब वाडिया ग्रुप के चेयरमैन हैं। फोर्ब्स के अनुसार, नुस्ली वाडिया की नेटवर्थ 6.1 बिलियन डॉलर या करीब 55010 करोड़ रुपये है।

लवजी को बॉम्बे (अब मुंबई) में शिपिंग और शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री का फाउंडर माना जाता है। लवजी के परपोते, जेबीएच वाडिया और होमी वाडिया ने 1933 में वाडिया मूवीटोन की शुरुआत की, जिसके स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में लवजी कासल में थे। कंपनी का लोगो भी एक जहाज था, जो उनके परिवार की विरासत की पहचान है।

Tag: #nextindiatimes #WadiaGroup #Business

RELATED ARTICLE

close button