11 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

ओजेम्पिक की भारत में एंट्री, जानें वेट लॉस में कितनी असरदार है डायबिटीज की ये दवा

हेल्थ डेस्क। मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए एक खुशखबरी है। नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी चर्चित वजन घटाने वाली दवा Ozempic लॉन्च की है। वेट लॉस के लिए इस दवा को कारगर माना जा रहा है। भारत में बढ़ते मोटापे और डायबिटीज के बीच ओजेम्पिक की एंट्री को इलाज के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में मरीजों की जिंदगी बेहतर बना सकता है।

यह भी पढ़ें-हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल करती है ये मशरूम, जानें खासियत

इसकी शुरुआती कीमत 8,800 रुपये प्रति माह (चार सप्ताह) रखी गई है। अगर कीमत की बात करें, तो 0.25mg डोज 8,800 रुपये, 0.5mg डोज 10,170 रुपये और 1mg डोज 11,175 रुपये की है। हर पेन में चार सप्ताह की खुराक होती है। यह दवा मुख्य रूप से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए है, जिनका ब्लड शुगर नियंत्रण में नहीं रहता।

ओजेम्पिक सेमाग्लूटाइड नाम के तत्व पर आधारित है और इसे सप्ताह में केवल एक बार इंजेक्शन के रूप में लगाया जाता है। यह तीन डोज में उपलब्ध है- 0.25mg, 0.5mg और 1mg, जो व्यक्ति की हेल्थ कंडीशन के मुताबिक डॉक्टर से पूछकर ली जा सकती है। यह दवा एक प्री-फिल्ड पेन में आती है, जिससे इंजेक्शन लगाना आसान और कम दर्द वाला होता है।

ओजेम्पिक GLP-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट है, जो इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसलिए इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल के लिए किया जाता है। लेकिन यह भूख को नियंत्रित करने वाले दिमाग के हिस्सों पर काम करती है, जिससे खाने की इच्छा कम होती है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है और डायबिटीज से जुड़ी दिल व किडनी समस्याओं का जोखिम कम होता है। इसलिए अब इसे वेट लॉस ड्रग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Tag: #nextindiatimes #Ozempic #Health

RELATED ARTICLE

close button