डेस्क। अमेरिका में कई राज्यों में लोग अपने घरों में जंगली जानवर रखते हैं। इनमें शेर (lions), चीता और लोमड़ी जैसी प्रजातियां शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के लगभग 12 राज्यों में करीब 5,000 से ज्यादा चीते घरों में पाले जा रहे हैं। जंगलों में इनकी संख्या अब बहुत कम रह गई है। अमेरिका और दुबई जैसे देशों में ये आम बात है, जबकि पाकिस्तान और भारत में इसके नियम कड़े हैं।
यह भी पढ़ें-शैंपेन और वाइन में क्या होता है अंतर? जानें यहां
अमेरिका में नियम राज्यवार अलग हैं, लेकिन कई जगहों पर इन जानवरों को पालतू रखने पर पूरी तरह कोई पाबंदी नहीं है। 2017 के बाद UAE ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम लागू किया जिसके तहत घर में इन जानवरों को रखने पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना या 6 महीने की जेल हो सकती है। अब इन जानवरों को चिड़ियाघरों, रिसर्च सेंटर या सर्कस में ही रखने की अनुमति है। पहले पाकिस्तान में राजनेता और बड़े लोग शेर और चीते पालते थे। लोग अक्सर इनके साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते थे। 2009 में नवाज शरीफ के भांजे सलमान शाहबाज ने शेर पालने की इजाजत मांगी, जिससे विवाद बढ़ गया था।

फिलहाल भारत में यह पूरी तरह प्रतिबंधित है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत बाघ, शेर और अन्य जंगली जानवरों को निजी तौर पर पालने की अनुमति नहीं है। केवल चिड़ियाघर, रिसर्च सेंटर या वन्य जीव संरक्षण परियोजनाओं के अंतर्गत ही इनका पालन संभव है।
जंगली जानवर घर में रखना केवल शौक नहीं, बल्कि खतरे और जिम्मेदारी का विषय है। अमेरिका और UAE जैसे देशों में कानून राज्य या संघीय स्तर पर अलग-अलग होते हैं। वहीं पाकिस्तान और भारत में कानून इतना सख्त है कि गैरकानूनी पालन भारी जुर्माना और जेल की सजा तक ला सकता है।
Tag: #nextindiatimes #lions #generalknowledge




