32.2 C
Lucknow
Friday, September 5, 2025

सेहत का हरा खजाना है ये साग, आयरन और प्रोटीन का गजब का स्‍त्रोत

हेल्थ डेस्क। क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण-सी दिखने वाली बेल आपकी सेहत के लिए कितनी खास हो सकती है? जी हाँ! पोई शाक (Basella Alba) जिसे कोई बचला, पोयसाग, पुई साग या Malabar Spinach कहता है। हर भाषा में इसका नाम अलग लेकिन फायदों में यह सब पर भारी है।

यह भी पढ़ें-कितना ब्लड प्रेशर होने पर आ सकता है हार्ट अटैक?

पोई का साग (Basella Alba) दिखने में पालक जैसा ही होता है लेकिन इसका स्वाद पालक से काफी अलग होता है। यह दो किस्म का होता है- लाल और हरी। यह मार्केट में पूरे साल मिलता है और खासकर, गर्मियों में आपको यह आसानी से मिल जाएगा। इसे पोयसाग, पोई या बचलू भी कहा जाता है। यह एक बेल है। इसका उपयोग शाक और सब्जी के रूप में होता है। इसके फल और बीज भी सेहत के गुणों से भरपूर होते हैं।

पोई के साग (Basella Alba) में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी, विटामिन-बी12, कैल्शियम, मैगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें डाययूरेटिक और लेक्सेटिव गुण पाए जाते हैं। पोई के साग यानी मालबार पालक में साधारण पालक की तुलना में 3 गुना ज्यादा विटामिन-सी और डेढ़ गुना ज्यादा विटामिन-ए होता है। इसमें डाइटरी फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।

इससे पाचन शक्ति बढ़ जाती है और मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। पोई खाने से कब्ज दूर होती है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। पोई का साग कैल्शियम रिच होता है। इसे डाइट में शामिल करने से कैल्शियम की कमी पूरी हो सकती है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो यह साग आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस साग को डाइट में शामिल कर आप हार्ट को हेल्दी रख सकती हैं।

Tag: #nextindiatimes #BasellaAlba #health

RELATED ARTICLE

close button