26.9 C
Lucknow
Saturday, August 9, 2025

अब कहां हैं वो IPS जिन पर बनी है विक्रांत मेसी की 12th फेल फिल्म?

डेस्क। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) को 12वीं फेल में उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया है। फिलहाल हम आपको बताते हैं उस IPS के बारे में, जिन पर यह फिल्म बनी है।

यह भी पढ़ें-12th फेल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले विक्रांत मैसी की नेटवर्थ सुन लगेगा झटका

बता दें कि 12वीं फेल फिल्म के रियल हीरो आईपीएस मनोज शर्मा हैं। आईपीएस मनोज शर्मा एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जो अपनी प्रेरणादायक कहानी के लिए जाने जाते हैं। वे 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र कैडर में सेवारत हैं। उनकी कहानी को अनुराग पाठक की किताब “ट्वेल्थ फेल” और फिल्म “12वीं फेल” में दर्शाया गया है

मनोज कुमार शर्मा ने साल 2005 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी और उसके बाद वो आईपीएस अधिकारी बने थे। उन्हें एएसपी के रूप में पहली पोस्टिंग मिली थी। अब वो महाराष्ट्र पुलिस में आईजी बन गए हैं। मनोज शर्मा मुरैना जिले के बिलगवां गांव के रहने वाले हैं। 12वीं में फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी है। मनोज के सामने शुरुआत के दिनों में दोहरी चुनौतियां थीं। आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मनोज ने दिल्ली में बड़े लोगों के कुत्ते टहलाए लेकिन पढ़ाई जारी रखी।

IPS मनोज कुमार शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी उत्तराखंड के अल्मोड़ा की हैं। पहाड़ के लोग अपनी मेहनत और ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। पहाड़ी लड़कियां कठिन परिश्रम और हर विषम परिस्थिति में अपने जीवन साथी के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। श्रद्धा इसका उदाहरण हैं।

Tag: #nextindiatimes #IPS #VikrantMassey

RELATED ARTICLE

close button