हेल्थ डेस्क। शरीर (body) के अलग-अलग हिस्सों की चर्बी कम करने के लिए, अलग-अलग एक्सरसाइज मदद कर सकती हैं। आर्म फैट (Arm Fat), ब्रा फैट या टमी फैट को कम करने में एक ही एक्सरसाइज (exercise) मदद नहीं कर सकती है। अगर आपकी बाजुओं की चर्बी बढ़ रही है और थुलथुली बाजुओं की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस हो रही है, आप स्लीवलेस पहनने में भी हिचकिचाने लगी हैं, तो आपको आर्म फैट कम करने वाली एक्सरसाइज (exercise) पर फोकस करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-शहद असली है या नकली? इन आसान तरीकों से करें पहचान
आर्म सर्कल्स:
अगर आपके बाजुओं कुछ ज्यादा ही फैट जम गया है तो ये एक्सरसाइज (exercise) आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसको करने के लिए आप अपने पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को भी फैला लें। अब हाथों काे क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज में घुमाएं। हाथों को मुड़ने न दें। इसे करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।
धनुरासन:
इस आसन को हम Bow Pose भी कहते हैं। इसे करने से आपके पूरे शरीर के साथ-साथ बाजुओं को भी मजबूती मिलती है। आर्म्स के मसल्स टोन होते हैं। इस योगासन (exercise) को करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़कर कूल्हे से छुआएं। ध्यान रखें कि आपकी एड़ियां आपके बम्स के पास हों। इसके करते समय अपने टखनों को हाथों से पकड़े रहें। अब अपने सीने को ऊपर की ओर उठाएं और साथ में पैरों को भी। इसी मुद्रा में कम से कम 15 से 20 सेकंड तक रहें। ये प्रक्रिया तीन बार दोहराएं।

भुजंगासन:
भुजंगासन को हम कोबरा पोज कहते हैं। इसके करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं। अब हाथों को कंधों के नीचे रखें। ध्यान रहे कि हथेलियां नीचे की ओर हों। इसके बाद अपने पैरों को पीछे की ओर फैलाएं। अपने हाथों का इस्तेमाल करके आप धीरे-धीरे अपने सीने को ऊपर उठाएं। आप इस पोजीशन में कम से कम 30 सेकंड तक रहें। इसे पांच बार करें। इससे आपकी बांहें टोन होती हैं। साथ ही ये पूरे शरीर को भी टोन करता है।
Tag: #nextindiatimes #exercise #ArmFat #health