32 C
Lucknow
गुरूवार, मई 28, 2026

दुनिया के इस देश में होती है केवल 40 मिनट की रात!

नॉर्वे। दुन‍िया में ऐसी कई जगहें हैं जहां अजीबो-गरीब घटनाएं घटती हैं। यहां सब कुछ एक जैसा नहीं होता है। पूरी दुन‍िया (world) में कुछ ऐसे भी देश हैं जो अपनी एक खास खूबी के ल‍िए जाने जाते हैं। नींद (sleep)पूरी करना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है लेक‍िन क्‍या आपको पता है क‍ि दुन‍िया में एक ऐसी भी जगह है जहां स‍िर्फ 40 म‍िनट की ही रात (night) होती है?

यह भी पढ़ें-चार धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये 5 बातें

जी हां, आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा न लेक‍िन ये सच है। नॉर्वे (Norway) एक ऐसा देश है जहां प्रकृति (nature) ने कुछ अनोखा ही कर‍िश्‍मा रचाया है। यहां कुछ जगहों पर गर्मियों के महीनों में रात (night) का समय महज 40 मिनट का ही होता है। यानी जब दुनिया के दूसरे हिस्सों में गहरी रात होती है, तब नॉर्वे (Norway) में सूरज डूबने के कुछ ही मिनट बाद फिर से उग आता है।

आपको बता दें क‍ि Norway यूरोप का एक खूबसूरत देश है जो आर्कटिक सर्किल में है। इसे ‘Land Of The Midnight Sun’ भी कहा जाता है। यहां पर मई से जुलाई के बीच 76 दिनों तक सूरज कभी नहीं डूबता है। इस दौरान सूरज रात (night) के समय भी आकाश में बना रहता है। अंटार्कट‍िक सर्किल (Antarctic Circle) में होने के कारण यहां सालों साल ठंड रहती है। यूरोपीय महाद्वीप के उत्तर में बसा नॉर्वे उत्तरी ध्रुव से कुछ ज्यादा ही नजदीक है। यही कारण है क‍ि यहां कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

यहां रात के 12:40 पर सूरज डूब जाता है। ठीक 40 मिनट बाद 1.30 बजे सन राइज होता है। यही कारण है कि नॉर्वे को लैंड ऑफ मिडनाइट सन (Land Of The Midnight Sun) भी कहा जाता है। नॉर्वे (Norway) में ये नजारा देखने के ल‍िए दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। लोग आधी रात को बोटिंग, फिशिंग और माउंटेन क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेते हैं। लोफोटेन आइलैंड्स, ट्रोम्सो और नॉर्थ केप जैसी जगहें मशहूर हैं। आधी रात के सूरज के अलावा, नॉर्वे में फ्यॉर्ड्स, ग्लेशियर और उत्तरी लाइट्स जैसे कई अन्य नेचुरल अट्रैक्शन भी हैं।

Tag: #nextindiatimes #Norway #LandOfTheMidnightSun

RELATED ARTICLE