डेस्क। चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) 30 अप्रैल, 2025 को गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार खुलने के साथ शुरू होगी। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र मार्ग पर जाते हैं, जिसमें चार तीर्थ स्थल शामिल हैं: गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (Badrinath)। बता दें हिंदू धर्म (Hinduism) में चार धाम का बहुत महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, चार धामों की यात्रा करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह चार धाम भारत की 4 दिशाओं में हैं।
यह भी पढ़ें-नीम करोली बाबा का आश्रम क्यों कहलाता है ‘कैंची धाम’, वजह जान हो जाएंगे हैरान
भारत से नहीं, बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु चार धाम यात्रा में शामिल होने आते हैं। अगर आप भी इस बार चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कुछ जरूरी बातें।
-यात्रा के दौरान हेल्थ सर्टिफिकेट (health certificate) लेकर चलें। ऐसा इसलिए क्योंकि यात्रा (Char Dham Yatra) में किसको क्या हो जाए, पता भी नहीं चलता। हेल्थ सर्टिफिकेट इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये सभी मंदिर ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में ज्यादा चढ़ाई करना शरीर से कमजोर लोगों के लिए संभव नहीं है।
-ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर हर यात्री का रजिस्ट्रेशन (online registration) करवाना जरूरी है। चारधाम रजिस्ट्रेशनआप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके बिना आपको यात्रा में परेशानी हो सकती है।अपने साथ रेनकोट और छाता जैसी चीजें रखें, क्योंकि कभी भी बारिश हो सकती है।

-रात के समय मौसम ठंडा रहता है, इसलिए मोटे कपड़े भी साथ लेकर चलें। इसके अलावा लोगों से अलग न चलें। आपको यात्रा (Char Dham Yatra) सभी के साथ चलते हुए पूरी करनी चाहिए। कटे-फटे और छोटे कपड़े न पहनें। यह धार्मिक यात्रा है, इसलिए यहां सभ्य कपड़े पहनना जरूरी है।
-टॉर्च, पावर बैंक, पानी की बोतल, दवा और आईडी प्रूफ जैसी चीजें अपने साथ जरूर रखें। इसके साथ ही अपने साथ खाने की चीजें भी रखें। अगर आप कहीं फंस जाते हैं, तो आपके पास खाने-पीने की चीजें रहेंगी।
Tag: #nextindiatimes #CharDhamYatra #kedarnathyatra