27.9 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

गाड़ी के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति लगाना सही है या गलत?

डेस्क। आज के समय में गाड़ी केवल यातायात (transport) का एक साधन नहीं है बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव, मेहनत और सफलता का प्रतीक भी मानी जाती है। जब भी कोई व्यक्ति नई गाड़ी (car) खरीदता है तो वह चाहता है कि उसका सफर सुरक्षित, शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ हो। ऐसे में बहुत से लोग नई गाड़ी लेते समय उसमें भगवान की मूर्ति या फोटो (idol of God) लगाते हैं, जिससे उनके वाहन (vehicle) की सुरक्षा बनी रहे और उनकी हर यात्रा मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें-ऑफिस डेस्क पर कभी न रखें ये 4 पौधे, वरना तरक्की में आ सकती है बाधा

नई गाड़ी (vehicle) में भगवान की मूर्ति (idol of God) रखने की परंपरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि इसके पीछे वास्तु और मानसिक शांति से जुड़े कई कारण भी हैं। लेकिन गाड़ी में भगवान की मूर्ति (idol of God) लगाना सही है या गलत? चलिए इस लेख में बताते हैं आपको।

आजकल भगवान की मूर्ति या फोटो (idol of God) कार के डैशबोर्ड पर लगा देते हैं अगर आप भी अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड पर भगवान की मूर्ति रखते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें वह जहां शुद्ध और पवित्र होनी चाहिए। उस जगह पर गंदगी नहीं होनी चाहिए, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। गंदे हाथ भगवान को नहीं लगाने चाहिए। अगर आपने भी अपने गाड़ी के डैशबोर्ड (dashboard) पर भगवान की मूर्ति लगा रखी है तो इस बात का ख्याल रखें की गाड़ी में किसी प्रकार के नशे का सेवन ना करें।

कुल-मिलाकर इस बात का खास ख्याल रखें की भगवान का अपमान नहीं होना चाहिए। भगवान का आदर करने से उनकी कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है। नई गाड़ी में किस देवता की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार वाहन में शुभता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भगवान गणेश, हनुमान जी या मां दुर्गा और आदियोगी की मूर्ति रखना सबसे उत्तम माना जाता है।

Tag: #nextindiatimes #idolofGod #car

RELATED ARTICLE

close button