33.8 C
Lucknow
Friday, April 18, 2025

रोज सुबह खाएं भीगी हुई किशमिश, सेहत में दिखेगा कमाल का असर

हेल्थ डेस्क। किशमिश पोषक तत्वों (nutrients) से भरपूर होते हैं। भारतीय घरों में किशमिश का उपयोग खीरे, हलवा, लड्डू आदि बनाने के लिए किा जाता है। इसके अलावा कई लोग किशमिश (raisins) को सुबह उठकर सीधे खाली पेट भी खाते हैं लेकिन अकसर सलाह दी जाती है कि किशमिश को हमेशा भिगोकर ही खाना चाहिए। इनका सेवन किया जाए तो सेहत को कई लाभ (health benefits) मिल सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं किशमिश को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में।

यह भी पढ़ें-Gadgets की स्क्रीन से निकली रेडिएशन त्वचा को कर रही डैमेज, ऐसे करें बचाव

किशमिश (raisins) को भिगोकर खाने से इसके पोषक तत्व आसानी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं। सूखी किशमिश की तुलना में भीगी हुई किशमिश पचाने में आसान होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर (blood sugar) कंट्रोल रहता है।

-किशमिश (raisins) आयरन का काफी अच्छा होता है। इसलिए अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो आप किशमिश को पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह इनका सेवन कर सकते हैं। रोजाना भीगे हुए किशमिश खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन मिलेगा। इससे खून की कमी दूर होगी। साथ ही अगर आपको एनीमिया है, तो इसके लक्षणों में भी कमी देखने को मिलेगी।

-अगर आप रातभर किशमिश (raisins) को भिगोकर रख देंगे, फिर सुबह इनका सेवन करेंगे तो इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स होगी। इससे शरीर में जमा सभी टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। भीगे हुए किशमिश और इसका पानी पीने से लिवर भी डिटॉक्स होता है। इसका असर आपकी पूरी बॉडी पर देखने को मिल सकता है।

-किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना पानी में भिगोए हुए किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। साथ ही आप संक्रमण, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बच सकते हैं।

-किशमिश में बोरॉन होता है। इसके अलावा किशमिश कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना भीगे हुए किशमिश खाएंगे, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही हड्डियां को विकास भी तेजी से होगा। हड्डियों के लिए किशमिश को काफी लाभकारी माना जाता है।

-वैसे तो किशमिश की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए जब आप किशमिश को सीधे तौर पर खा लेते हैं, तो इससे आपको सीने या पेट में जलन महसूस हो सकती है। लेकिन अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोएंगे और फिर खाएंगे, तो इससेएसिडिटी से राहत मिल सकती है। क्योंकि किशमिश को पानी में भिगोकर रखने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है। भिगोए हुए किशमिश खाने से एसिडिटी से राहत मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #raisins #health

RELATED ARTICLE

close button