38 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

करवा चौथ पर गुलजार हुए बाजार, जमकर खरीददारी कर रहीं महिलाएं

लखनऊ। वैसे तो हिन्दू धर्म में तमाम तीज त्योहर है, इन सभी त्योहारों (festivals) का अपना अगल-अगल महत्व है। लेकिन भारतीय संस्कृति में करवा चौथ (Karva Chauth) के पर्व की अपनी अगल मान्यता है। करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी की कामना करते हुए उनके लिए व्रत रखती हैं, चंद्रमा (moon) की पूजा करती हैं और उसे अर्ध्य देती हैं।

यह भी पढ़ें-पितृ पक्ष का क्या है महत्व और क्यों खास होता है तोरई का पत्ता? जानें यहां

करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 20 अक्टूबर माह यानी रविवार को मनाया जाएगा। इस त्यौहार पर चांद (moon) के इंतजार का अलग ही रोमांचक होता है। करवा चौथ (Karva Chauth) को लेकर बाजार पूजा के सामानों की खरीदारी से गुलजार हैं। बाज़ार सजे हुए हैं और उनमें त्योहार के लिए ज़रूरत की हर चीज़ मौजूद है। सुहागिनें करवा चौथ वाले दिन बिल्कुल दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं।

इसलिए वह सोलह श्रंगार करने में पीछे नहीं रहती। अपने हाथों को मेहंदी से सजाने से लेकर दुल्हन (bride) की तरह मेकअप तक के लिए ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग करा चुकी हैं। राजधानी के कई ब्यूटी पार्लरों (beauty parlors) ने भी इस विशेष दिन महिलाओं को भारी छूट देने की बात कही है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ (Lucknow) के प्रमुख बाजार (market) के बाहर बड़े बड़े शोरूम के सामने कुर्सी लगाए मेहंदी लगाने वाले लोग दिख जाएंगे। यह लोग 365 दिन मेहंदी लगाने बैठे रहते हैं जो 100 से 250 रुपये लेकर मेहंदी लगाते हैं।

बाजार (market) में विभिन्न प्रकार के करवा उपलब्ध हैं, जैसे चांदी से बने करवा और सोने के करवा व चांदी व सोने की परत चढ़े करवा मुख्य हैं। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इनको चुनने के लिए कई अलग-अलग डिज़ाइन में यह करवा बाजार में उपलब्ध हैं। इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार को है। व्रत का समय सुबह 6ः25 बजे से रात 7: 54 बजे तक रहेगा। करवा चौथ (Karva Chauth) की पूजा का समय शाम 05:46 से 07:02 तक रहेगा। करवा चौथ पर चंद्रमा रात 7: 54 बजे उदय होगा।

Tag: #nextindiatimes #KarvaChauth #Lucknow

RELATED ARTICLE

close button