34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

इस महीने लॉन्च होंगी 8 नई कारें, Mercedes-Benz लाएगी कमाल की EV

ऑटो डेस्क। इस महीने भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें पेट्रोल और डीजल के साथ ही सीएनजी और हाइब्रिड और यहां तक की इलेक्ट्रिक कारें भी हैं। मौजूदा अप्रैल महीने में कुल 8 कारें लॉन्च होने की तैयारियों में है।

यह भी पढ़ें-बेहतरीन फीचर्स से लैस है नई Mahindra Bolero Neo, जानें कौनसा वेरिएंट दमदार

अप्रैल में लॉन्च होने जा रहीं अपकमिंग कारों के बारे में बताएं तो आगामी 9 अप्रैल को फॉक्सवैगन इंडिया अपनी नई टिगुआन फेसलिफ्ट लॉन्च होने जा रही है, जिसमें बेहतर लुक और फीचर्स के साथ काफी सारे नए अपडेट्स मिल सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को विनफास्ट इंडिया अपनी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी विनफास्ट वीएफ एमपीवी 7 लॉन्च करेगी, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

24 अप्रैल को Mercedes-Benz अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान सीएलए इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी, जो कि लुक-फीचर्स और रेंज के मामले में जबरदस्त होगी। इस महीने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया भी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूली ई-बेला लॉन्च कर सकती है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा होगी।

इस महीने लेक्सस इंडिया अपनी नई हाइब्रिड कार लेक्सस ईएस350एच हाइब्रिड की कीमत का खुलासा कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान लेक्सस ईएस500ई (Lexus ES 500e) लॉन्च की है। इसके बाद निसान मोटर इंडिया अपनी नई 7 सीटर कार ग्रेवाइट का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। निसान ग्रेवाइट की भारतीय बाजार में अच्छी डिमांड है।

मौजूदा अप्रैल महीने में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अपनी धांसू डी+ सेगमेंट एसयूवी मैजेस्टर के साथ ही पॉपुलर मिडसाइज एसयूवी हेक्टर के डीजल वेरिएंट की कीमत का खुलासा करने जा रही है। एमजी मैजेस्टर एसयूवी के प्राइस अनाउंसमेंट का लोगों को लंबे समय से इंतजार है।

Tag: #nextindiatimes #MercedesBenz #VinFastVFMPV

RELATED ARTICLE

close button