23 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

76वां गणतंत्र दिवस आज, राफेल-सुखोई समेत 40 विमान करेंगे फ्लाईपास्ट

नई दिल्ली। आज देश भर में 76वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है। कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उसके बाद परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट चलेगी। इंडोनेशिया (Indonesia) के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट होंगे। प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें-Republic Day से पहले दिल्ली की सीमाएं सील, नभ से थल तक की पहरेदारी

(Republic Day) परेड की शुरुआत देश भर के 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन बजाकर करेंगे। इसके बाद 5 हजार आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां शामिल हो रही हैं।

इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) की थीम ‘गोल्डन इंडिया- हेरिटेज एंड डेवलपमेंट’ है। इस बार सांस्कृतिक कलाकार पूरे परेड पथ पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले कलाकार सिर्फ राष्ट्रपति बॉक्स के सामने प्रदर्शन करते थे। देश भर से लगभग 10 हजार विशेष अतिथियों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें पैरालंपिक दल, शीर्ष प्रदर्शन वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हैं।

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर लिखा कि गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

Tag: #nextindiatimes #RepublicDay #newdelhi

RELATED ARTICLE

close button