23 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

6 या 7 अप्रैल, कब मनाई जाएगी रामनवमी? नोट करें शुभ मुहूर्त

डेस्क। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि (Ram Navami) तक चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी देवी मां दुर्गा (Maa Durga) और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। नवरात्र के दौरान देवी मां दुर्गा पृथ्वी लोक पर रहती हैं। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें-नवरात्रि के 9 दिन माता रानी को लगाएं नौ रंग के भोग, मिलेगा व्रत का पूरा फल

इस साल राम नवमी (Ram Navami) 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र (Chaitra) महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन, 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी। अयोध्‍या के मंदिरों में भी इसी दिन राम नवमी की पूजा की जाएगी।

चैत्र माह (Chaitra) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 06 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक पूजा के लिए शुभ समय है। वहीं, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर मध्याह्न का समय है। भगवान श्रीराम का अवतरण मध्याह्न समय में हुआ है। 06 अप्रैल को मध्याह्न का समय दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर है। साधक मध्याह्न समय में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं।

राम नवमी (Ram Navami) का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था जो कि भगवान राम विष्णु के 7वें अवतार माने जाते हैं। धार्मिक मान्‍यताओं में बताया गया है कि चैत्र शुक्ल नवमी के दिन अयोध्या के राजा दशरथ के घर माता कौशल्या की कोख से विष्णु अवतार राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को रामनवमी (Ram Navami) के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।

Tag: #nextindiatimes #RamNavami #ChaitraNavratri

RELATED ARTICLE

close button