28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

देश में एक दिन में सामने आए Covid-19 के 529 नए मामले, मचा हड़कंप

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। कोरोना (Covid-19) महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (health ministry) ने बुधवार को बताया कि भारत में सिर्फ एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 529 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,093 हो गई है।

यह भी पढ़ें-कोरोना के एक्टिव मामलों की बढ़ रही संख्या, पिछले 24 घंटे में हुई 3 मौतें

वहीं, देश में जेएन.1 कोविड (Covid-19) वेरिएंट के कुल 109 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (health ministry) की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ें जारी किए गए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हुई, जिनमें से दो कर्नाटक और एक गुजरात से है। पांच सितंबर तक (Covid-19) मामलों में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन ठंड का मौसम आते ही मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोविड-19 का एक नया वेरिएंट (new variant) सामने आने से भी स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है।

coronavirus sub variant jn1 rapid increase in seven state including  maharashtra rajasthan prt | फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा, एक दिन में तीन  लोगों की मौत, JN.1 संक्रमितों की संख्या में

2020 की शुरुआत में (Covid-19) महामारी अपने चरम पर थी, तब हर दिन आने वाले मरीजों (patient) की संख्या लाखों में थी। तब से देश भर में लगभग चार वर्षों में 4.5 करोड़ से अधिक लोग (Covid-19) संक्रमित हुए हैं। वहीं, 5.3 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार इस बीमारी (Covid-19) से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। बता दें, मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो देश में 26 दिसंबर तक जेएन.1 कोविड (Covid-19) वेरिएंट के कुल 109 मामले सामने आए हैं।

Tag: #nextindiatimes #Covid19 #patient #corona

 

RELATED ARTICLE

close button