14 C
Lucknow
Monday, January 26, 2026

अरबपति हैं 33 साल की सिंगर सेलेना गोमेज, इस पॉप आइकॉन संग जुड़ा था नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री और गायिका Selena Gomez आज अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको से शादी करने वाली हैं। इस शादी में हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। यह शादी कैलिफोर्निया में होगी। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने साल 2023 के अंत में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद वह हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बन गए। दिसंबर 2024 में उनकी सगाई हुई।

यह भी पढ़ें-सांप के स्‍पर्म से बना कॉकटेल पीती हैं ये अमेरिकी सिंगर

सेलेना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल को लेकर भी चर्चे में रहती हैं। ग्लोबल स्टार के पास प्यार से साथ अपार संपत्ति भी है। वो एक अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 32 वर्षीय सेलेना की कुल नेटवर्थ सिंगिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग से आती है, लेकिन उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी 5 साल पुरानी मेकअप कंपनी रेयर ब्यूटी से जुड़ा है।

सेलेना गोमेज का करियर स्टोरीबुक जैसा है, जिसकी शुरुआत डिज्नी चैनल पर एक टीवी शो ‘द विजार्ड्स ऑफ वेवरली प्लेस’ से हुई थी। उनके पास कई फेमस टीवी शोज और फिल्म प्रोजेक्ट भी हैं। उन्होंने अब बंद हो चुके मैक्स कुकिंग शो ‘सेलेना + शेफ’ को बनाया और हिट शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ में कॉमेडी आइकन मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन के साथ भी काम किया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, 32 वर्षीय स्टार ने लुई वुइटन, कोच और प्यूमा जैसी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील से भी करोड़ों डॉलर कमाए हैं।

हालांकि, उनकी ऑन-स्क्रीन सफलता के बावजूद, उनकी ये उपलब्धियां उनकी नेटवर्थ का छोटा हिस्सा हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ‘रेयर ब्यूटी’ से जुड़ा है, जिसे उन्होंने 2020 में लॉन्च किया था। कथित तौर पर इस ब्रांड ने फरवरी तक 12 महीनों में 400 मिलियन की बिक्री की।

Tag: #nextindiatimes #SelenaGomez #Entertainment #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button