स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 का 22 मार्च से आगाज हो गया है। आज दिन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगी। वहीं शाम को लीग की 2 सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) टकराएंगी। रोमांचक मुकाबला शाम को खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2008 में शुरू होने के बाद से ही क्रिकेट प्रशंसकों के बीच दुनिया भर में लोकप्रिय है।
यह भी पढ़ें-IPL 2025: किस बॉल से खेले जाते हैं आईपीएल के मैच, कीमत सुन चौंक जाएंगे
2008 में आईपीएल सीजन-1 की शुरुआत हुई थी। इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKRvsRCB) के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी गांगुली ने की थी और लीग का पहली गेंद सौरव गांगुली ने खेली थी। IPL में पहली ओवर RCB के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने फेंकी थी। IPL में सबसे पहला विकेट सौरव गांगुली के रुप में गिरा था। जहीर खान की गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान आउट हुए थे।
सीज़न के पहले मैच की पहली पारी में ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 73 गेंदों पर 158 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस जबरदस्त पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे। मैक्कुलम की यह पारी IPL में खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है।

आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए राहुल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ महज 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। उन्होंने 16 गेंदों पर 51 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी, जिसका स्ट्राइक रेट 364.29 था। IPL में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफ़ी जीतने का गौरव चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को ही है। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 तथा 2023 में खिताब अपने नाम किया, जबकि मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में इस खिताब को अपने नाम बनाया।
Tag: #nextindiatimes #IPL2025 #CSKvsMI