24 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रणजी टीम से भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और मुंबई के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मुंबई-विदर्भ सेमीफाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। जायसवाल के बाएं टखने में दर्द है और अब वे इसकी निगरानी के लिए एनसीए बेंगलुरु (Bangalore) जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Champions Trophy: भारत-पाकिस्तान मुकाबले का क्रेज, मिनटों में बिके टिकट

23 वर्षीय जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पहले भारत की शुरुआती चैंपियंस ट्रॉफी टीम में थे, लेकिन बाद में उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल कर लिया गया। इसके बाद वे मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलने वाले थे, जिसमें पहले से ही अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार कुमार, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम शामिल थे। दुबे और जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व में भी शामिल हैं और जरूरत पड़ने पर दुबई जा सकते हैं।

भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भी पदार्पण किया। उन्होंने 2024-25 रणजी सीज़न के दौरान जम्मू-कश्मीर के खिलाफ केवल एक रणजी मैच खेला है, जिसमें उन्होंने दो पारियों में क्रमशः 4 और 26 रन बनाए। सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला शानदार फॉर्म में चल रही विदर्भ से होगा, जिसने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु जैसी टीम को 198 रनों से हराया।

Ranji Trophysemi-final मुंबई टीम-

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघा भटकल, सिद्देश लाड,आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस।

Tag: #nextindiatimes #YashasviJaiswal #ChampionsTrophy

RELATED ARTICLE

close button