20 C
Lucknow
Friday, March 20, 2026

Xiaomi का नया लैपटॉप हुआ लॉन्च, OLED टचस्क्रीन से है लैस

टेक्नोलॉजी डेस्क। Xiaomi Book Pro 14 को चीन में कंपनी के मार्च 2026 लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया। इस नए लैपटॉप के साथ, कंपनी ने अपनी नेक्स्ट जनरेशन Xiaomi SU7 SUV और Xiaomi Watch S5 भी लॉन्च की। नया Xiaomi Book Pro 14 देश में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे चार कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें-लांच हुआ पावरफुल फोन Samsung Galaxy M15 5G, बेहद कम है कीमत

ये लैपटॉप intel के हाल ही में लॉन्च हुए Panther Lake प्रोसेसर से लैस है, साथ ही इसमें 32GB तक की RAM और ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए 1TB तक की SSD दी गई है। Xiaomi Book Pro 14 की कीमत CNY 8,499 (लगभग 1,15,000 रुपये) से शुरू होती है। ये कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए है, जिसमें Intel Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और 24GB RAM दी गई है।

Xiaomi Book Pro 14 Windows 11 Home के साथ आता है। ये लैपटॉप 14.6-इंच 3.1K (3,120×2,080 पिक्सल) OLED टचस्क्रीन से लैस है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 258 ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 2,160Hz PWM डिमिंग, Dolby Vision और Flicker Free और लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन ऑफर करता है।

Xiaomi का नया लैपटॉप थर्ड जनरेशन Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर पर चलता है, जिसके साथ Intel Arc B390 GPU लगा है। इस प्रोसेसर में 16-कोर CPU है, जो 4.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड ऑफर करता है। इसके अलावा, Xiaomi Book Pro 14 में 32GB तक की LPDDR5x RAM और इंटरनल स्टोरेज के लिए 1TB SSD है। Xiaomi Book Pro 14 में 72Wh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Tag: #nextindiatimes #XiaomiBookPro14 #Xiaomi

RELATED ARTICLE

close button