32.7 C
Lucknow
Saturday, July 26, 2025

WWE सुपरस्टार ने बनाई अकूत दौलत, जानिए कितनी थी हल्क होगन की नेटवर्थ

स्पोर्ट्स डेस्क। हल्क होगन WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्होंने 24 जुलाई को 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। Hulk Hogan की मौत रेसलिंग जगत के लिए एक बड़ा झटका था। बता दें कि फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित उनके घर पर मेडिकल टीम को भेजा गया था लेकिन वह उनकी जान नहीं बचा सके। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।

यह भी पढ़ें-शुभमन गिल से कितनी बड़ी हैं सारा तेंदुलकर, जानें कौन है ज्यादा अमीर?

हल्क होगन ने WWE में बहुत नाम कमाया और खूब संपत्ति अर्जित की है। चलिए उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं। 80 और 90 के दशक से Hulk Hogan खूब चर्चा में थे और पूरी दुनिया उनको अच्छे से पहचानती है। होगन ने WWE से तो पैसा कमाया ही है, साथ ही साथ रेसलिंग, फिल्में और ब्रांड इंडोर्समेंट के जरिए भी खूब कमाई की है। उनके पास कुल 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति थी।

उन्होंने फिल्मों और टीवी शो जैसे कि नो होल्ड्स बार्ड, मिस्टर नैनी और 3 निन्जा: हाई नून एट मेगा माउंटेन आदि में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने VH1 के रियलिटी शो होगन नोज बेस्ट में भी काम किया है। यह शो 2005 में शुरू हुआ और चार सीजन तक चला। यह शो उनके परिवार के साथ उनके जीवन पर आधारित था।

होगन सिर्फ WWE से ही कमाई नहीं करते थे, बल्कि उनके अपने कई बिजनेस भी थे। साल 2012 में उन्होंने अपना बार और रेस्टोरेंट, होगन बीच शॉप खोला था लेकिन 2015 में होगन के नस्लीय टिप्पणी वाले रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद रेस्टोरेंट ने उनसे नाता तोड़ लिया था। इसके अलावा उन्होंने क्लियरवॉटर और ऑरलैंडो में होगन बीच ब्रांड के रिटेल शॉप भी खोले थे।

Tag: #nextindiatimes #WWE #HulkHogan

RELATED ARTICLE

close button