डेस्क। हर साल 8 मार्च को दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में महिलाओं की कामयाबी को पहचानने और जेंडर इक्वलिटी के बारे में अवेयरनेस को बढ़ाने के लिए International Women’s Day मनाया जाता है। कई देशों में इसे पब्लिक इवेंट, रैली, कल्चरल प्रोग्राम के साथ मनाया जाता है लेकिन कुछ देश ऐसे भी हैं जहां पर इन सेलिब्रेशंस को आजादी से करने की इजाजत नहीं है।
यह भी पढ़ें-International Women’s Day: क्यों इतना खास है आज का दिन? जानें यहां
अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से महिलाओं के लिए हालात काफी बदल गए हैं। महिलाओं के अधिकारों पर काफी ज्यादा पाबंदियां लगाई गई हैं। तालिबान के धार्मिक कानूनों के तहत महिलाओं को कई पब्लिक इवेंट्स ऑर्गेनाइज्ड करने या फिर उनमें हिस्सा लेने की इजाजत नहीं है। ऐसे इवेंट ऑर्गेनाइज करने की कोशिश करने वाले एक्टिविस्ट को कथित तौर पर अरेस्ट, डिटेंशन या सजा का सामना करना पड़ा है।

ईरान में 8 मार्च ऑफीशियली नेशनल हॉलिडे नहीं मनाया जाता जबकि विमेन राइट्स एक्टिविस्ट कभी-कभी इस दिन को मनाने की कोशिश करते हैं लेकिन पब्लिक प्रदर्शनों पर अक्सर रोक होती है। पाकिस्तान में विमेंस डे के इवेंट होते हैं; जिनमें सबसे खास औरत मार्च होता है। हालांकि इन इवेंट्स को अक्सर कंजरवेटिव और धार्मिक ग्रुप के कड़े विरोध का सामना करना पड़ता है।
चीन में विमेंस डे को ऑफिशियल मान्यता मिली हुई है लेकिन इसे मनाने का तरीका कई दूसरे देशों से अलग है। महिलाओं को आमतौर पर 8 मार्च को कम से आधे दिन की छुट्टी दी जाती है लेकिन महिलाओं के अधिकारों से जुड़े बड़े प्रदर्शन या फिर विरोध प्रदर्शनों पर अधिकारी कड़ी नजर रखते हैं। कोई भी ऐसा इवेंट जो राजनीतिक रूप से सेंसिटिव या फिर सरकार की आलोचना करने वाला हो उस पर रोक लगाई जा सकती है।
Tag: #nextindiatimes #InternationalWomensDay #WomensDay




