23 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

इस एक्ट्रेस को देख औरतें छुपा लेती थीं अपना पति, खूब मिलती थीं गालियां

एंटरटेनमेंट डेस्क। 70 के दशक की एक अदाकारा थीं जंजीर की मोना डार्लिंग बिंदू (Actress Bindu)। बॉलीवुड की सबसे मशहूर खलनायिकों में से एक बिंदू ने चार दशक तक बॉलीवुड पर राज किया। फिल्म में कास्ट करने के लिए उनका रोल नहीं, नाम ही काफी था।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन हस्तियों के पास नहीं है अपना घर, एक का नाम सुनकर लगेगा झटका

वह अपने हर किरदार को इतनी शिद्दत से निभाती थीं कि दर्शक उसे असली समझने लगते थे और इसका असर उनकी रियल लाइफ पर भी पड़ा। औरतें उनसे अपने पतियों को छुपाने लगी थीं। एक्ट्रेस बिंदू ने मात्र 18 साल की उम्र में ही पड़ोसी चंपकलाल से शादी की थी। उन्हें जिंदगी में एक ही मलाल था कि वह कभी मां नहीं बन पाईं। गोद भराई से ठीक एक दिन पहले ही उनका मिसकैरेज हो गया था।

उन्होंने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा था, “जब मेल फैन्स मुझसे मिलने आते थे तो उनकी पत्नियां उन्हें खींचकर दूर ले जाती थीं। औरतें अपने पतियों को मुझसे छिपाती थीं। उन्हें डर था कि मैं उन पर डोरे डालूंगी। जैसे कि उनके पति बहुत हैंडसम हों। मैं इस पर हंस देती थी। लेकिन आज लोग रील और रियल के बीच का फर्क समझ गए हैं। एक इंसान के तौर पर मैं नरम दिल की हूं। अगर मेरी वजह से किसी को दुख पहुंचता है तो मुझे बुरा लगता है।”

मिसकैरेज को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था, “1977 में मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने शूटिंग भी बंद कर दी थी। लेकिन कुछ कॉम्प्लिकेशन्स आ गए। प्रेग्नेंसी के छह महीने पूरे होने के दिन ही मैंने बच्चा खो दिया। अगले दिन गोद भराई की रस्म होने वाली थी।” एक्ट्रेस ने टेस्ट ट्यूब बेबी का भी ट्राई किया लेकिन यह भी सक्सेसफुल नहीं हुआ।

Tag: #nextindiatimes #ActressBindu #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button