32 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

कोलकाता में आधी रात को सड़कों पर उतरीं महिलाएं, मां-बाप भी आए साथ

Print Friendly, PDF & Email

कोलकाता। कोलकाता (Kolkata) में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पूरे पश्चिम बंगाल में बुधवार रात महिलाएं (Women) सड़कों पर उतर गईं और जमकर प्रदर्शन (protest) किया। बुधवार रात साढ़े 11 बजे के बाद कोलकाता (Kolkata) में शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन (protest) बंगाल के अधिकतर छोटे बड़े शहरों में फैल गया।

यह भी पढ़ें-डॉक्टर हत्याकांड में CBI का एक्शन शुरू, जांच के लिए कोलकाता पहुंची टीम

इस विरोध प्रदर्शन (protest) में पुरुष भी शामिल थे। जिस अकेली युवती के आह्वान पर आधी रात को सड़कों पर महिलाएं (Women) उतरीं उनका नाम रिमझिम सिन्हा है। प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा व वर्तमान शोधार्थी महिला चिकित्सक से साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना का इंसाफ चाहती हैं। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन (protest) किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं (Women) ने पीड़िता को श्रद्धांजलि भी दी।

दरअसल 10 अगस्त की रात को उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके लड़कियों (Women) से आधी रात को सड़क पर उतरने का आह्वान किया था। इसका उन्हें लड़कियों की ओर से जबरदस्त समर्थन मिला। इस कार्यक्रम का नाम लड़कियां रात पर कब्जा करें दिया गया था। कार्यक्रम का नारा था स्वंतत्रता दिवस (Independence Day) की आधी रात महिलाओं (Women) की आजादी के लिए। लड़कियों ने इस कार्यक्रम के लिए अनेक वाट्सएप ग्रुप बनाया था।

टीएमसी (TMC) के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने भी घटना के विरोध में महिलाओं (Women) की ओर से मध्य रात्रि को किए जाने वाले प्रदर्शन (protest) से एकजुटता दिखाने के लिए रात को धरना दिया। उन्होंने कहा कि उनकी खुद की भी एक बेटी और एक पोती है। हमें इस घटना के खिलाफ साथ खड़े होना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #Women #Kolkata #protest

RELATED ARTICLE

close button