38 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

भारत का ये शहर क्यों कहलाता है ‘ब्लू सिटी’, सूरज ढलते ही ऐसा हो जाता है नजारा

राजस्थान। भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। अगर आप भारत (India) की खूबसूरती और उसकी ऐतिहासिक धरोहरों के दीवाने हैं तो आपने कभी न कभी Blue City of India के बारे में जरूर सुना होगा जहां की गलियां नीले रंग में रंगी हुई हैं और जहां का हर नजारा एक अलग ही दुनिया का एहसास कराता है। राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) को सनसिटी या फिर ब्लू सिटी (Blue City) के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें-वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित इन अनदेखी जगहों को देखा क्या? जरूर जाएं

बता दें कि जोधपुर (Jodhpur) राजस्‍थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। घूमने के ल‍िहाज से बेस्‍ट मानी जाती है। यहां कई लोग प्री-वेड‍िंग शूट (pre-wedding shoots) भी कराना पसंद करते हैं। यहां एक तरफ नीले रंग से रंगी गल‍ियाें काे आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यहां की ऐतिहासिक विरासत, रॉयल लाइफस्टाइल, पारंपरिक भोजन और हैंडीक्राफ्ट चीजें आपका मन मोह लेने को हमेशा तैयार रहती हैं। आज हम आपको जोधपुर के बारे में बताएंगे क‍ि इसे ब्‍लू स‍िटी (Blue City) क्‍यों कहा जाता है।

जोधपुर (Jodhpur) को ब्‍लू स‍िटी (Blue City) नाम से इसलि‍ए पुकारा जाता है क्‍योंक‍ि यहां के ज्यादातर घरों और महलों में नीले रंग के पत्थर लगे हुए हैं। इसके पीछे भी कई सारी कहानियां मशहूर हैं। एक कहानी यह है क‍ि जोधपुर राजस्थान के सबसे गर्म शहरों में से एक है। ऐसे में घरों को ठंडा रखने में नीला रंग मदद करता है। दरअसल, नीले रंग को ठंडक का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं क‍ि नीले रंग पर सूर्य की कि‍रणों का असर कम पड़ता है।

आपको बता दें क‍ि इस खूबसूरत शहर को करीब 560 साल पहले राव जोधा ने बसाया था। राव जोधा राठौड़ समाज के मुखिया थे और सन 1459 में उन्होंने इस शहर की खोज की थी। राव जोधा जोधपुर के 15वें राजा थे। पहले इसे मारवाड़ के नाम से जाना जाता था। रेगिस्तान के बीचों-बीच बसे इस शहर को सन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां सूरज काफी ज्यादा देर तक ठहरता है।

अगर आप जोधपुर घूमने जाते हैं, तो एक खास अनुभव जो आपको जरूर लेना चाहिए, वह है यहां का सूर्यास्त देखना। जैसे ही सूरज ढलता है, जोधपुर की नीली दीवारें और भी चमकने लगती हैं। जब सूर्यास्त की नारंगी किरणें इन नीली दीवारों से टकराती हैं, तो पूरे शहर का नजारा जादुई लगने लगता है। मेहरानगढ़ किले से पूरा शहर किसी नीले समंदर की तरह दिखता है और यह दृश्य इतना अद्भुत होता है कि इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं।

Tag: #nextindiatimes #BlueCity #Jodhpur #Rajasthan

RELATED ARTICLE

close button