30.5 C
Lucknow
Tuesday, April 15, 2025

भारत की बैंकों से पैसे लेकर अधिकतर लंदन ही क्यों जाते हैं भगोड़े? ये है वजह

नई दिल्ली। आतंकवादी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) के प्रत्यर्पण के बाद भारत को जल्द ही एक और सफलता मिल सकती है। बड़ा बैंक (banks) घोटाला कर भागे भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी (Mehul Chowksi) को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें PNB बैंक घोटाले के सामने आने से पहले दोनों ही आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पिछले साल जनवरी में देश छोड़कर भाग गए थे।

यह भी पढ़ें-कौन है मेहुल चोकसी और क्यों हुआ गिरफ्तार, करता था ये काम

भारत के नीरव मोदी, विजय माल्या से लेकर मेहूल चोकसी (Mehul Chowksi) और संगीतकार नदीम सैफ़ी ने भी जाकर लंदन में शरण ली थी। लेकिन ऐसा क्या है जो भारत और पाकिस्तान के विवादित लोग लंदन में शरण लेते रहे हैं? दरअसल लोग इसलिए भागकर लन्दन जाते हैं क्योंकि भारत और ब्रिटेन का उपनिवेश रहा है और इस वजह से वहां की और यहां की कानूनी प्रणाली लगभग एक जैसी है। ब्रिटेन और भारत के कानूनी जानकार दोनों देशों के कानूनों को बहुत अच्छे से जानते हैं जिससे भागकर गए शख़्स को बहुत लाभ होता है।”

इसके अलावा लंदन में बहुत से भारतवासी रहते हैं जिसका कारण यह है कि यहां रहना आसान है। आपके मन में एक सवाल और आता होगा कि जब कोई इंसान भारतीय बैंक (banks) से करोड़ों रुपये की हेराफेरी करके विदेश भाग जाता है, तो क्या होता है? हालांकि इस तरह के आर्थिक अपराधों से निपटने के लिए अब भारत सरकार के पास एक सख्त कानून है, जिसमें से एक कानून भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (Fugitive Economic Offenders Act 2018) है, जिसका मकसद उन भगोड़ों को पकड़ना और उनकी संपत्तियों को जब्त करना है, जो देश से भागकर भारतीय न्यायिक प्रक्रिया से बचने की कोशिश करते हैं।

साल 2018 में यह कानून उन लोगों के लिए बनाया गया था, जो देश के बैंक (banks) से करोड़ों की धोखाधड़ी करते हैं और फिर मुकदमे का सामना करने के बजाय देश छोड़कर भाग जाते हैं, तो ऐसे मामलों से निपटने के लिए भारत सरकार ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 (Fugitive Economic Offenders Act) लागू किया। इस कानून के तहत ऐसे भगोड़ों की संपत्ति को जब्त कर लिया जाता है।

Tag: #nextindiatimes #MehulChowksi #banks

RELATED ARTICLE

close button