29.1 C
Lucknow
Sunday, September 28, 2025

सफेद साड़ी ही क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर, दिलचस्प है स्वर कोकिला का वो किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने सिनेमाई दुनिया को अलग पहचान दी थी। उनके संगीतमयी जीवन ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। आज के आधुनिक बच्चे भी लता मंगेशकर की गायकी के दीवाने हैं। 28 सितंबर 1929 को जन्मी लता मंगेशकर की आज रविवार को जयंती मनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें-इस फेमस गायक ने घर से भागकर की थी शादी, लता मंगेशकर मानती थी भाई

गायिका के पिता दीनानाथ मंगेशकर ने उनका नाम हेमा रखा था। लेकिन बाद में उनके पिता ने ‘भावबंधन’ नामक एक नाटक में काम किया, जिसमें वो ‘लतिका’ नाम के किरदार से प्रभावति हुए और हेमा का नाम बदलकर ‘लता’ रख दिया। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर को पहले पता ही नहीं था कि वो गाना गाती हैं।

बताया जाता है कि वो डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह को बेहद पसंद करती थीं और राज सिंह भी लता को पसंद करते थे। कहा जाता है कि राज सिंह ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वह किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। इस कारण से दोनों का प्रेम अधूरा ही रह गया था।

हम सभी ने लता मंगेशकर को अक्सर सफेद साड़ी में ही देखा था, इसके पीछे का भी एक कारण हैं। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वे हमेशा सफेद साड़ी ही क्यों पहनती हैं? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि बचपन से ही उन्हें यह रंग बेहद प्रिय रहा है। इसके साथ ही उन्होंने एक वाकया बताया कि एकबार वह पीले-ऑरेंज रंग की साड़ी पहन स्टूडियो पहुंच गईं। वहां पहुंचने पर एक कलाकार ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा, “ये आप क्या पहनकर आ गई हैं?” इसके बाद उन्होंने समझा की उनके ऊपर सफेद रंग ही जंचता है।

Tag: #nextindiatimes #LataMangeshkar #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button