मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया। 12 जून को यूके में हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद से कारोबारी (business) जगत और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और बिजनेसमैन के बेटे भी बालिग नहीं हैं।
यह भी पढ़ें-जब संजय कपूर ने अपनी मां से कहा था, ‘करिश्मा को थप्पड़ मारो’
संजय कपूर (Sanjay Kapoor) सोना कॉमस्टार कंपनी के मालिक थे। इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने शुरू किया था। गुरुग्राम बेस्ड ये कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है जिसके संजय कपूर चेयरमैन थे। ऐसे में सवाल ये है कि उनकी कंपनी की कमान किसके हाथ में जाएगी?
संजय कपूर (Sanjay Kapoor) मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Sona Comstar के मालिक थे, जिसका मार्केट कैप करीब 31,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। साल 2003 में उन्होंने अपने पिता सुरिंदर कपूर से बिजनेस संभाला था और 2015 में पिता के निधन के बाद पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। अब उनके जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बिजनेस की बागडोर उनकी दो बहनें, मंदिरा कपूर और सुपर्णा मोटवानी के हाथ में आ सकती है। वहीं दूसरी ओर उनकी मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव भी बिजनेस के मैनेजमेंट से जुड़ी रह सकती हैं।

संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की जिदगी काफी दिलचस्प रही है, उन्होंने तीन शादियां की थीं। पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी लेकिन 4 साल में तलाक हो गया था। इस का बाद संयज ने दूसरी शादी साल 2003 में बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस और फेमस कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर से की थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हुए, समायरा और कियान। यह शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2016 में इस खूबसूरत कपल का रिश्ता टूट गया। करिश्मा कपूर के बाद संजय कपूर ने तीसरी और आखिरी शादी साल 2017 में मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से की थी।
Tag: #nextindiatimes #SanjayKapoor #KarismaKapoor